गोवर्धन राईका बने पशुपालक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष 

CHAIRMAN OF GOVARDHAN RAIKA, ANIMAL HUSBANDRY WELFARE BOARD

Pashu Kalayan Borad Rajasthan
सोजत विधानसभा क्षेत्र के करमावास पट्टा गांव निवासी भाजपा नेता गोवर्धन राईका को राज्य सरकार ने पशुपालक कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। लोकसभा विधानसभा क्षेत्र से एक-एक बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके राईका वर्तमान में भाजपा प्रदेश समिति में सदस्य हैं, जबकि 2003 से 2008 में वसुंधरा राजे सरकार में पशुपालक कल्याण बोर्ड में उपाध्यक्ष रहे थे। राईका को देवस्थान एवं पशुपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी का नजदीकी माना जाता है। उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ ने भी उनके नाम की सिफारिश की थी। 


देवासी से नजदीकियां का मिला फायदा :
रायपुर के करमावास पट्टा निवासी गोवर्धन राइका को पशुपालन मंत्री ओटाराम देवासी का खास माना जाता है। वे पहले भी इसी बोर्ड में देवासी के साथ उपाध्यक्ष रह चुके हैं। हालांकि उनके भाजपा के सभी प्रमुख नेताओं के साथ अच्छे रिश्ते हैं।
सीएम वसुंधरा राजे और देवस्थान एवं पशुपालन मंत्री ओटाराम देवासी ने मुझ पर विश्वास जताया। उनके भरोसे और विश्वास पर खरा उतरना भी मेरा ध्येय रहेगा। पशुपालकों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और उनका समाधान कराना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। पार्टी हित में सदैव काम करता रहूंगा और राज्य सरकार की नीतियों योजनाओं से पशुपालकों को लाभांवित करुंगा।  
पहले उपाध्यक्ष का अनुभव, इसीलिए मिली पूरी जिम्मेदारी
{करमावासपट्टा गांव में गोवर्धन राइका का जन्म 20 जनवरी, 1948 को हुआ

{1991 में लोकसभा और 1998 में रायपुर विधानसभा से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा, दोनों ही बार हारे

{10 साल तक राईका महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

{2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से जालोर-सिरोही में प्रभारी रहे।

{2003-2008 के वसुंधरा राजे सरकार में पशुपालक कल्याण बोर्ड में उपाध्यक्ष बने।

{वर्तमान में प्रदेश भाजपा समिति में सदस्य जिला भाजपा कौर कमेटी में सदस्य है।



सौजन्य से :- दैनिक भास्कर पत्रिका