30 घंटे लगातार मंत्र जाप कर भावेश देवासी ने बनाया अद्वितीय आध्यात्मिक रिकॉर्ड


Bhavesh Dewasi

सिरोही, राजस्थान:

मिशन रक्षा फाउंडेशन के समर्पित सदस्य एवं आईटी इंजीनियर भावेश भाई देवासी (निवासी – गोलिया, तहसील पिंडवाड़ा) ने 30 घंटे तक लगातार द्वारकाधीश भगवान के नाम का मंत्र जाप कर एक नया आध्यात्मिक कीर्तिमान स्थापित किया है। यह जाप उन्होंने अहमदाबाद के पास स्थित द्वारकेश फार्म हाउस के शांत और प्राकृतिक वातावरण में, मौन व्रत, अन्न व्रत और जल व्रत के साथ संपन्न किया। 


इस आध्यात्मिक साधना की शुरुआत रविवार सुबह 6:32 बजे हुई और इसका समापन सोमवार दोपहर 12:40 बजे हुआ। 30 घंटे के इस संकल्प में उन्होंने मात्र 2 मिनट (रात्रि 11:42 से 11:44) का विश्राम लिया। इससे पहले का ज्ञात रिकॉर्ड 28 घंटे 25 मिनट का था, जिसे भावेश देवासी ने पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया। 30घंटे लगातार मंत्र जाप का रिकॉर्ड लंदन बुक ऑफ़ विश्व रिकॉर्ड मे भावेश देवासी का नाम दर्ज हुआ और सर्टिफिकेट एवं मैडल देकर देवासी को सम्मानित भी किया गया है।


भावेश देवासी ने इस उपलब्धि को ईश्वर की कृपा और आत्मिक श्रद्धा का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, “जीवन में ईश्वर की भक्ति से ही मानसिक शांति और आत्मविश्वास प्राप्त होता है। कठिन समय में ईश्वर का स्मरण ही सबसे बड़ा संबल बनता है।”


ग्रामवासियों के अनुसार, भावेश देवासी बचपन से ही ईश्वर के प्रति गहरी आस्था रखते हैं और एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। वे पूर्व में बाबा रामदेव की पैदल यात्रा और आबू पर्वत की परिक्रमा जैसे कठोर धार्मिक अनुष्ठान भी कर चुके हैं।


भावेश देवासी ने समाज को अंधविश्वास से दूर रहने और सच्ची भक्ति तथा साधना की ओर प्रेरित करने का संदेश भी दिया।