देवासी समाज के प्रदेशाध्यक्ष  पहुंचे पुष्कर मेला, सरकार से लगाई गुहार
camel festival rajasthan

camel fair pushkar


अजमेर। पुष्कर में चल रहे अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पशु मेले में राजस्थान देवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव देवासी जेतिवास ने पशुपालकों के बीच पहुंच कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने पशुपालकों को हो रही समस्याओं को जिला कलेक्टर को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि इस आधुनिक युग में पशुपालकों को ऊंट पालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि सरकार उंटपालको के साथ अन्याय कर रही है , ऊंटनी के बच्चे होने पर मिलने वाली आर्थिक सहायता नही मिलने से उंटपालको को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ऊंट के राज्य पशु घोषित होने के बाद ऊंटो की दूसरे राज्य में बिक्री पर रोक लगाने से पशुपालकों के लिए ऊंटो को रखना बहुत बड़ी समस्या है, जिससे ऊंट पालकों को अच्छी कीमत नही मिल पा रही है साथ ही खरीददारों में भी भारी गिरावट आयी है। 


camel festival pushkar
 प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव देवासी ने रखी प्रमुख मांग:-

1. नर ऊंटो को दूसरे राज्यों में बेचने पर लगी रोक को हटाया जाये।

2.  गौशाला की तरह ऊंटशाला का भी निर्माण करवाया जाए।


3. मेले में आने वाले पशुपालको के लिए सरकार उनके लिए पानी, लाइट, भोजन व जगह की सुदृढ़ व्यवस्था करें।

4. उंटपालको को सब्सीडी के माध्यम से सहायता प्रदान करें।


5. ऊंटनी के बच्चे होने पर मिलने वाली आर्थिक सहायता शीघ्र शुरू करें। 


6. ऊंटपालको के लिए चारागाह भूमि व  जंगलो पर चराने पर लगी रोक को हटाया जाये। 

7 . ऊंटपालको को दवाईयां फ्री में उपलब्ध करवायी जाये। 

8 . ऊंटनी के दूध को संग्रहण के लिए डेयरी व अंतराष्ट्रीय दूध मार्केट में उतारा जाये इस पर निति बनायी जाये।